फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक रेलिंग से टकराई एक की मौत , एक घायल

Tue, 22 Aug 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट। हाईवे की रेलिंग से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर निवासी रामप्रकाश (33) अपने साथी बंटी (31) के साथ बाइक से मंगलवार की शाम कोटरा में रिश्तेदार की मौत की सूचना पर आए थे, शाम को वह दोनों बाइक से हाईवे होते हुए लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गिरथान बाइपास के पास पहुंची तभी बाइक रेलिंग से टकराकर अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गई। जिससे रामप्रकाश की ही मौत हो गई। जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें