फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नालों में गंदगी देख भड़के पालिकाध्यक्ष, सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो-11-कोंच के चंदकुआ चौराहे पर नालों की हालत देखते पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
कोंच। नगर की समस्याओं को जमीनी स्तर पर जानने और उनके समाधान के लिए पालिकाध्यक्ष ने वार्डों का निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सभासद के साथ गांधीनगर वार्ड नंबर 11 का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चंदकुआ के आसपास नालों में गंदगी और सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर पालिकाध्यक्ष नाराज हो गए। उन्होंने मौके से ही सफाई नायकों को बुलाकर नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्ड भ्रमण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मोहल्लेवासियों ने बंद पड़ी हाई मास्क लाइटों को ठीक कराने और प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने की मांग रखी। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड में टूटे हुए नालों की मरम्मत कराई जाएगी और जरूरत के अनुसार नालों पर स्लैब डलवाए जाएंगे। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका जल निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर है। बारिश से पहले सभी नालों की सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही हैं, ताकि नगरवासियों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े। इस दौरान सभासद विनोद सोनी सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें