फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्घि, मंहगाई को लेकर गरजे मोर्चा कार्यकर्ता

विज्ञापन
जुलूस निकालते भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ता सरकार को निकम्मी और जन विरोधी करार करने वाले नारे लगा रहे थे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। जिसमें पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। महंगाई का आलम यह है कि छात्र, मजदूर, किसान, महिलाएं और आम जनता मंहगाई का बोझ उठा पानेे की स्थिति में नहीं रह गए हैं क्योंकि केन्द्र औैर राज्य सरकारों नेे उसको चूस कर खोखला कर दिया है। इस दौरान इमरान रजा कुरैशी, कालूराम प्रजापति, ददबल सिंह, वाहिद कुरैशी, जियाउद्दीन, महेंद्र, सज्जीत कुमार जाटव, कौशल याज्ञिक, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें