फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद पहुंची टीम ने किया बच्चों का इलाज

Sat, 09 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मरीज के खून का शैंपल लेती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में 15-20 दिनों से गांव के दर्जनों बच्चे शरीर में लाल दाने व फफोलों से कराह रहे हैं। इस संबंध में अमर उजाला ने 8 अप्रैल को समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद पीएचसी डकोर की चिकित्सीय टीम ने शनिवार को गांव पहुंचकर एक दर्जन से अधिक बच्चों का इलाज किया। साथ ही दवाएं दीं। बीमार लोगों के ब्लड सैंपल भी लिए गए। इन सैंपलों को
विज्ञापन


जांच के लिए पीजीआई भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुहम्मदाबाद में एक दर्जन से अधिक

बच्चों के शरीर में लाल दाने व फफोले निकल आए। इसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। इस खबर पर डकोर पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इदरीश मुहम्मद ने गांव में स्टाफ के साथ पहुंच कर बीमार बच्चों का इलाज किया। गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीम ने मरीजों का इलाज किया। इस दौरान बीमारी से ग्रसित प्रेमनरायन वर्मा के पुत्र
विज्ञापन


अंकित के शरीर में फफोले 9 दिन बाद भी ठीक नहीं हुए हैं। इसे लेकर  डॉ. इदरीश मुहम्मद बताया कि अंकित और उस जैसे मरीजों के ब्लड सैंपल ले लिए गए हैं। उन्हें लखनऊ पीजीआई भेजवाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया इस बीमारी में खसरे जैसे लक्षण ही देखने को मिल रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी स्पष्ट हो सकेगी।

इन बच्चों के लिए ब्लड सैंपल
चिकित्सीय टीम ने बीमारी की चपेट में आए  मानवी (1 वर्ष), देव (5), गोलू (15), नीलम (18), अजय (18), अभिषेक (21), प्रशांत (22), शैलेंद्र (25) आदि को दवाएं दीं। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम को मरीजों का समय-समय पर हाल लेने के निर्देश दिए। वहीं, टीम ने नानू (8), तान्या (16), छोटू (17), राजू (18), मुकेश (24) के ब्लड सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें