फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कालेज में शनिवार को सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा व माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन की मौजूदगी में हाई क्वालिटी डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन हुआ। इस दौरान सांसद व विधायक ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कालेज में उन सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मरीजों को अन्य स्थानों पर न जाना पड़े।
विज्ञापन

सांसद ने ईसीसीएस कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कक्ष में स्थापित पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम की क्रियाशीलता को को देखा। उन्होंने सिस्टम की मदद से वार्ड में उपचाराधीन मरीज एवं उनके परिजनों से चिकित्सकीय सेवाओं, आक्सीजन एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। विधायक ने मरीजों से कहा कि उन्हें अपना मनोबल नहीं गिरने देना है। आपका साहस ही सबसे बड़ी इम्युनिटी है। उन्होंने ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का निरीक्षण किया और कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ डी नाथ ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान मरीजों को फल, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया गया। इस दौरान उपप्राचार्य डॉ आरएन कुशवाहा, सीएमएस डॉ आरके सिंह, डॉ कुलदीप चंदेल, डॉ संतोष कुमार आदि रहे। (संवाद)
-----
मरीजों को फल व जूस वितरित
उरई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मेडिकल कॉलेज रैन बसेरा में स्थित हॉस्पिटल में उपाचाराधीन कोविड संक्रमित मरीजों को पानी की बोतल, बिस्कुट, जूस वितरण किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ डी नाथ, डॉ प्रशांत निरंजन, अकरम, अशोक, संदीप पांचाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें