फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोवंश से टकराकर घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
फोटो- 02 मृतक हरीप्रकाश पटेल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोंच। कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्रीन गार्डन के पास शुक्रवार रात सड़क पर घूम रहे गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कलां गांव निवासी हरीप्रकाश पटेल (42) कोंच स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का स्कूली वाहन चलाता था। शुक्रवार को वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव से कोंच आया था। रात में वापस गांव लौटते समय ग्रीन गार्डन के पास अचानक सड़क पर आए गोवंश से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को तत्काल कोंच सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से उसे ग्वालियर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हरीप्रकाश अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में 20 वर्षीय बेटी और 18 वर्षीय बेटा है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि युवक की मौत की सूचना मिली है। जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें