फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो -10 मृतक सुनील सक्सेना की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बाइक सवार को सीएचसी से उरई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी सुनील सक्सेना (25) शनिवार को किसी काम के चलते बाइक लेकर जालौन आया था। जालौन में काम निपटाकर वह रात करीब आठ बजे अपने गांव लौट रहा था। जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
वहीं, टक्कर के बाद सुनील बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 व परिजनों को दी। घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर पिता कमलेश सक्सेना व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें