फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 75 फीसदी उपस्थिति के लिए विद्यार्थियों को कर रहे प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इस बारे में स्कूलों में प्रार्थना सभाओं में छात्र-छात्राओं को समझाया जा रहा है कि वह 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य रूप से कराएं, अन्यथा उन्हें बोर्ड परीक्षा में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालयों में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। विशेष रूप से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक स्कूल की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 से 80 फीसदी दर्शा दी जाती थी। इस सत्र से ऑनलाइन एप के माध्यम से वेबसाइट पर प्रतिदिन उपस्थिति ली जा रही है। अब प्रत्येक विद्यार्थी की उपस्थिति पर बोर्ड की नजर है। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि यूपी बोर्ड द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू की गई है। इस संबंध में सभी विद्यालयों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें