फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर निकलेगी प्रभात फेरी, होगी रामधुन

Sat, 26 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान डीएम रामगणेश ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस पास साफ  सफाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम रामगणेश ने गांधी जंयती पर आयोजित कार्यक्रमों के संयोजन की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी। सुबह साढ़े छह बजे नगर में प्रभात फेरी निकालने की बात तय हुई। प्रभात फेरी में डीएम रामगणेश से लेकर एसपी एन कोलांची और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रभात फेरी शहर की गलियों से होकर गांधी पार्क पहुंचेगी जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लल्लू राम वर्मा गांधी प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे। यहां ध्वजारोहण किया जाएगा। गांधी के जीवन पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा इंद्रा स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता सुबह 8:30 बजे होगी।

इसके बाद 9 बजे गांधी पार्क में चरखा कताई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीवी डिग्री कालेज में गांधी के चित्रों की व सिक्कों की प्रर्दशनी लगाई जाएगी। कुल मिलाकर 17 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में एसडीएम डा. एबी सिंह, गोरेलाल शुक्ला, जलराजन चौधरी, प्रेमचंद्र यादव, ईओ रविंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें