फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोराई छठ पर माताओं ने व्रत रखकर संतानों की लंबी उम्र की कामाना की

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मोराई छठ के मौके पर महिलाओं ने व्रत रखकर संतान प्राप्ति एवं संतान की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने नगर में स्थित मुरलीमनोहर तालाब पर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

नवविवाहित महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए एवं जिन महिलाओं के संतान हैं, उन्होंने उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए मोराई छठ का व्रत व पूजा अर्चना की।
पंडित अरविंद बाजपेई बताते हैं कि धर्म ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मोराई छठ का व्रत रखा जाता है।
मोराई छठ पर मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है। नगर में स्थित मुरली मनोहर तालाब पर महिलाओं ने संतान प्राप्ति एवं संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए तालाब से जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें