मथुरा प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में छात्र वर्ग में मोनू राठौर प्रथम, उदयप्रताप सिंह द्वितीय, चंद्रशेखर यादव तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रुक्मिणी वोहरे, ऋतु कुशवाहा व पूजा देवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर
रहीं। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री ओमशंकर अग्रवाल ने किया। इसके बाद लंबी कूद में पूजा देवी प्रथम, प्रीति राठौर द्वितीय व संयोगिता गुर्जर व नगमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में नीतेश कुमार, उदय प्रताप सिंह, मोनू राठौर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में पूजा देवी, गुलजार जहां
व सुष्मिता देवी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। शॉट पुट में मोनू राठौर प्रथम, नीतेश कुमार द्वितीय व उदय प्रताप तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में रुक्मिणी वोहरे प्रथम, पूजा देवी द्वितीय व गुलजार जहां तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में नीतेश कुमार पहले, मोनू राठौर दूसरे, उदय प्रताप तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में गुलजार जहां, सुष्मिता देवी, ऋतु
कुशवाहा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो में नीतेश, उदय व ऋषि झा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। छात्रा वर्ग से प्रीति राठौर, वैशाली गुर्जर, पूजादेवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। हाई जंप छात्र वर्ग में उदय, मोनू, चंद्रशेखर तथा छात्रा वर्ग में प्रीति राठौर, ऋतु कुशवाहा, गुलजार जहां क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। तिगड़ी कूद में
उदय प्रताप, ऋषि झा, रोहित तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा प्रमुख राघवेंद्र सिंह, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. विजय विक्रम सिंह, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. स्वराज्य मणि अग्रवाल, डॉ. राकेश वर्मा, मनीष द्विवेदी, मनीष चौहान, सौरभ गुप्ता, हरीमोहन पाल, अक्षयवरनाथ मिश्रा, वंदना अग्रवाल, अल्पना सिंह, मोहम्मद शरीफ, अभिनव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।