फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंदरों ने यात्री को दौड़ाकर काटा, स्टेशन पर मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बुधवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी लेने जा रहे नदीगांव निवासी दिनेश पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने उन्हें दौड़ाकर घेर लिया और काटकर घायल कर दिया। पैर में दो जगह चोट लगने से खून बहने लगा। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

दिनेश परिवार के साथ भुसावल जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन लेट होने के कारण वह प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पानी लेने जाते समय बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। दिनेश मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन बंदरों के डर से कोई आगे नहीं आया।
यात्रियों का कहना है कि स्टेशन के प्लेटफार्म पर आए दिन बंदरों के झुंड डेरा जमाए रहते हैं। इनके चलते यात्रियों को ट्रेन तक पहुंचने में परेशानी होती है। विरोध करने या उन्हें हटाने पर बंदर हमलावर हो जाते हैं। यात्रियों ने रेल प्रशासन से बंदरों को स्टेशन परिसर से हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में उरई जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें