कालपी। पिता को खाना देने जा रही किशोरी को तीन युवकों ने रोककर मोबाइल नंबर मांगा।
जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो लोगों ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। किशोरी जब अपने पिता के पास पहुंची तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पिता को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह दुकान किए हुए हैं। बुधवार को उसकी बेटी उसे खाना देने आ रही थी। तभी अनस ने अपने दो साथियों के साथ उसे रोकर मोबाइल नंबर मांगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ छेड़खानी कर दी।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अनस को आलमपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।