फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी राज में ही बनेगा राम मंदिर

Sat, 12 Aug 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते महंत नृत्यगोपाल दासजी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर शिया समुदाय ने सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दिया है वह प्रशंसा के लायक है। देश में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी सरकार के विकास कार्यों से सर्व समाज का हित हो रहा है। यह बात सिटी कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में श्रीरामजन्म भूमि न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दासजी महाराज ने पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

महंत ने कहा कि रामलला के मंदिर के निर्माण पर किसी भी प्रकार की दुविधा नहीं है। मोदी व योगी सरकार में प्रस्तावित श्रीराम जन्म भूमि पर रामलला का मंदिर बनेगा। इस संबंध में शिया समाज ने सुप्रीम कोर्ट में श्रीराम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हलफनामा दिया है। अन्य मुस्लिमों को इससे सीख लेकर मंदिर निर्माण का समर्थन करना चाहिए। राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्हें राजनीति नहीं करना चाहिए। इस प्रकार से हिंदू मुस्लिम एकता को बल मिलता है। कुछ लोग राजनीति कर असहिष्णुता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों एवं फैसलों की तारीफ  हो रही है। कुछ समय पूर्व तक लोग राजनीति से घृणा करने लगे थे लेकिन अब बदलाव हो रहा है। लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। जनता के हित में लिए जा रहे फैसलों के चलते लोगों के मन में राजनीति के प्रति दृष्टिकोण बदला है। जिसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। इस मौके पर सतेंद्र खत्री, चंद्रप्रकाश यादव थोपन, सुरेश राव डेंगरे, राजू यादव, मंगल सिंह यादव, राहुल डेंगरे, भूरे वर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें