फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर पकड़ी बिजली चोरी

Sun, 04 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
वेल्डिंग मशीन की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते एसडीओ धर्मवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बिजली चोरी रोकने व वसूली बढ़ाने के लिए रविवार को एसडीओ धर्मवीर सिंह ने पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कालपी रोड स्थित मोबाइल कंपनी के टावर में बिना कनेक्शन बिजली उपभोग होते मिली। यहां एसडीओ ने शमन शुल्क वसूला। कुइया रोड पर बिजली चोरी कर रहा वेल्डिंग मशीन संचालक भाग निकला।  एसडीओ धर्मवीर सिंह ने
विज्ञापन


रविवार को टीम के साथ शहर में अभियान चलाया। सबसे पहले वह जायसवाल टावर के सामने स्थित मोबाइल कंपनी के टावर पर पहुंचे। यहां बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग का किया जा रहा था। इस पर एसडीओ ने 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके बाद वह कुइया रेाड पर एफसीआई गोदाम के सामने स्थित एक वेल्डिंग मशीन की दुकान पर पहुंचे। यहां

बकायेदारी पर बीते दिनों कनेक्शन काट दिया गया था। मशीन संचालक ने बिल का भुगतान किए बिना फिर से कनेक्शन जोड़ लिया। बिजली विभाग की टीम को देखकर मशीन संचालक भाग निकला। दुकानदार का नाम व अन्य डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके बाद दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा शहर में अन्य जगहों पर
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान 16 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। कई लोगों ने मौके पर ही रुपये जमा कर कनेक्शन कटने से बचाए। इस अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ धर्मवीर सिंह ने कहा कि अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

आज लगाया जाएगा कैंप
एसडीओ ने बताया कि बिजली बिलों में सुधार, खराब मीटर बदलवाने व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को करमेर रोड स्थित सोम फ्रैक्चर के सामने कैंप लगाया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओ की समस्याएं सुन निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब मीटर भी तुरंत बदले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें