फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में अश्लील रिंगटोन बजी तो होगी कार्रवाई

Thu, 13 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यालय में टी-शर्ट एवं जींस पहनने पर रोक लगाई गई है। यह बात एसडीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव ने फिलहाल ऐसी किसी शासनादेश की जानकारी से इंकार किया है।  
विज्ञापन


एसडीएम सौजन्य कुमार विकास ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकारी कार्यालयों में टी-शर्ट एवं जींस पहनने पर रोक लगाने का आदेश शासन की ओर से आया है, जिसका पालन कराना वह सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने भी शासन की मंशा के अनुरूप इस आशय के आदेश सभी विभागों को जारी कर दिए हैं। पहले तो वे स्वयं इस व्यवस्था को देखेंगे। यदि किसी सरकारी कार्यालय में कोई टी-शर्ट व जींस पहने हुए मिलता है, तो उसे एक दो बार मौखिक चेतावनी दी जाएगी।

इसके बाद भी सुधार नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से आफिस पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मीटिंग में अपने मोबाइल या तो स्विच ऑफ  रखें अथवा साइलेंट मोड पर रखें। मोबाइल की रिंगटोन भी शालीनता वाली होनी चाहिए। उक्त आदेशों को लेकर सभी विभागों के कर्मचारियों का कहना है कि जब शासन की ओर से टी-शर्ट और जींस पहनने पर रोक लगाई गई है, तो उक्त आदेशों का पालन तो करना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें