फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद मोबाइल चार्जर से महिला का गला घोटा

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। क्षेत्र के टिकरी गांव में रिटायर्ड फौजी की पत्नी की मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। कमरे की अलमारी खुली थी और पास ही शराब की बोतलें भी पड़ी थी, जबकि घर का मुख्य दरवाजा भीतर से ही बंद था। सूचना पाकर सीओ सुबोध गौतम सिरसाकलार थाने की फोर्स व फोरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल ग्रामीण लूट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं सीओ का कहना है कि अभी जांच पड़ताल चल रही है और कोई तहरीर भी नहीं मिली है। कुछ देर बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

गांव निवासी रिटायर्ड फौजी मातादीन सोमवार को औरैया में निर्माणाधीन मकान देखने गए थे। देर शाम करीब 6 बजे के आसपास जब मातादीन लौटे देखा तो मुख्य दरवाजा बंद था, कई आवाजें देने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो वे पड़ोस के मकान के सहारे अपने घर के भीतर पहुंचे तो देखा कि सामने कमरे में पत्नी रामश्री (53) का शव पड़ा था। गले में उन्हीं के मोबाइल का चार्जर भी लिपटा हुआ है। कमरे में रखी अलमारी भी खुली पड़ी थी और फर्श पर शराब की दो बोतलें भी पड़ी थी।
हत्या की सूचना फैलते ही गांव भर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने लूटपाट के बाद रामश्री की हत्या की आशंका जताई है। मातादीन ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई दिनों से मकान बनवाने के सिलसिले में औरैया आ जा रहे थे। उनका इकलौता बेटा सुरेश नोएडा की एक साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। सीओ का कहना है कि फिलहाल मातादीन अलमारी से गायब सामान के बारे में भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं और अभी फोरेंसिक की जांच पड़ताल भी चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जैसी भी तहरीर मिलेगी, उसी के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव के ही शातिर का हाथ होने का शक
रिटायर्ड फौजी मातादीन की पत्नी की हत्या में गांव के ही किसी शातिर का हाथ हो सकता है। इस बात से पुलिस अफसर इनकार नहीं कर रहे हैं। एसपी डॉ सतीश कुमार का कहना है कि फिलहाल मामला लूटपाट का नहीं लग रहा है। घर से कौन-कौन सा सामान गायब है। यह बात अभी तक सामने नहीं आ सकी है। वारदात के पीछे शराब का भी कोई विवाद हो सकता है। घर पर मिली शराब की बोतलें भी रिटायर्ड फौजी मातादीन की ही बताई जा रही है। पुलिस जांच मेें लगी है। वारदात में एक शातिर का नाम भी सामने आया है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें