रई। शहर के प्रवेश द्वार पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का द्वार बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने रिनिया में भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के योगदान को भाजपा और देश कभी नहीं भुला सकता है। उन्हीं के नाम से शहर का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। ताकि उनकी यादें और उनके सिद्धांत सदैव यहां के लोगों को प्रेरित कर सके। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन के संघर्षों की भी चर्चा की। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी राजाराम व्यास, सूरज दीक्षित, प्रयाग नारायण त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा, उमेश तिवारी, राहुल परिहार आदि मौजूद रहे। (संवाद)