फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लापता महिला की चप्पल यमुना किनारे मिली, कूदने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। दो दिन पहले लापता महिला की चप्पल सोमवार को यमुना किनारे मिली है। इससे उसके नदी में कूदने की परिजनों ने आशंका जताई है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा मंडी निवासी कमाल सिंह ने नौ अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमेें बताया कि उसकी पुत्री महनूर की शादी छह साल पहले राम चबूतरा निवासी नवील के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही पति की मौत हो गई। वह पुत्री के साथ तभी से मायके में रह रही है। उसका मानसिक स्वास्थ्य अब ठीक नहीं रहता है। इस पर वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकल गई थी। इसके बाद नहीं लौटी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसका कहीं पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद आ रहा था।
सोमवार की सुबह उसकी चप्पल यमुना किनारे पड़ी मिली। इस पर परिजनों ने नदी में कूदने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें