कालपी। खेल से लौटते समय नाबालिग ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव निवासी अरविंद कुमार की पुत्री अनन्या (13) बुधवार को खेतों की ओर गई थी। लौटते समय पटरी पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। परिजनों ने बताया कि वह खेत पर गई थी, लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)