फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: माइनर उफनाई, 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Sat, 18 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कैलोर माइनर के उफनाने से खेतों में पानी भर गया। लगभग 50 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल आधी डूबी हुई है। किसानों ने डीएम से जांच कर फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कैलोर माइनर की सफाई टेल तक न होने से खेतों में पानी भर गया था। जिससे सुल्तान सिंह की पांच बीघा, महीपत की चार बीघा, महेंद्र पाल की आठ बीघा, अजब सिंह की तीन बीघा, संदीप की दो बीघा, इंद्रपाल की एक बीघा, मंगल की तीन बीघा, राजू की एक बीघा, हिमांचल की पांच बीघा गेहूं के खेत में पानी भरे होने से फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है।
किसानों का कहना है कि कई बार नहर विभाग के अधिकारियों से बात होने के बाद भी माइनर का पानी बंद नहीं किया गया। जिससे गेहूं की फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। नहर विभाग के जेई कुलदीप सिंह का कहना है कि जानकारी नहीं है। फिर भी वह मौके पर पड़ताल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें