फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एससीएसटी को भूमिहीन बनाने की साजिश कर रही भाजपा

Sat, 18 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अनुसूचित जाति जनजाति की जमीनों की खरीद फरोख्त में पुराने नियमों को निष्क्रिय कर एससीएसटी को भूमिहीन करने की साजिश के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर एससीएसटी विरोधी नियम को तत्काल रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी और जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सोनकर खाबरी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में एससीएसटी वर्ग के लिए नियम लागू किया गया था कि उनकी जमीन की खरीद फरोख्त के लिए अनुमति की जरूरत होगी। यदि एससीएसटी वर्ग जमीन बेचने के बाद भूमिहीन होगा तो उसकी जमीन की खरीद फरोख्त नहीं होगी लेकिन भाजपा सरकार पूंजीपतियों के दबाव में एससीएसटी को मजबूत बनाने वाले नियमों को निष्क्रिय कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उ
इस दौरान अनुज मिश्रा, रामकुमार वर्मा, अयूब अंसारी, सीताराम, अवतार सिंह, प्रियंक शर्मा, जमुनादास अहिरवार, मनमोहन, हरिबाबू, अशरफ, ख्वाजा बख्श मंसूरी, कुंवर सिंह, राजेश प्रजापति, सामी सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें