कदौरा। तालाबों के सुंदरीकरण के नाम पर लाखों का खेल खेला जा रहा है, बिना किसी मानक के तालाबों को खोद कर मिट्टी को बेचने का काम जारी है। तालाब की मिट्टी बेंचे जाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम को जांच के आदेश दिए है, ब्लाक क्षेत्र के ग्राम खुटमिली में तालाब खुदाई का ठेका जिले से हुआ है। ठेका ब्लाक क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि को मिला है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पोकलैंड मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही है व निकाली गई मिट्टी को आधा सैकड़ा टैक्टरों में भर कर अवैध रूप से बेचा जा रहा है, जिसका गांव के रवि सिंह, कामेंद्र सिंह, संदीप, जीतेन्द्र, मुन्ना व विपिन आदि लोगों द्वारा इसका विरोध किया तो ठेकेदार नहीं माना, जिस पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार से की।
शिकायत मिलते ही उपजिलाधिकारी ने कदौरा पुलिस व राजस्व टीम को जांच के आदेश देकर तालाब की पैमाइस व सीमांकन करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की खुदाई का ठेका हुआ है, जसिमे ठेकेदार अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर बेंच रहे है, जबकि ग्राम पंचायत सरकारी भूमि पर तालाब की मिट्टी खनन कर बिक्री पर सख्त मनाही है लेकिन ठेकेदार द्वारा सांठ गांठ करने अवैध रूप से मिली बेच रहा हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के आस पास दर्जनों मकान अवैध रूप से बने हुए है जिनको हटवाया जाए।