फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने कमरे में फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
दिलीप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के मिझौना में मंगलवार की रात घर में अकेले रह रहे अधेड़ ने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मिझौना निवासी दिलीप तिवारी (52) ने मंगलवार की रात घर के कमरे में लगे हुक से फांसी लगा ली। सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई।


अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो दिलीप का शव फांसी पर लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक की पत्नी बबली, व पुत्री शिवानी उरई में रहती हैं। उसका पुत्र राहुल नोएडा में पढ़ाई कर रहा है। वह गांव में अकेला रहता था। वह जुआ व शराब का लती था, जिसकी वजह वह 15 एकड़ जमीन भी बेच चुका है। लोगों का उसपर कर्ज भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें