फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अकोढ़ी गांव में शराब पीने पर पत्नी से कहासुनी होने पर गुरुवार रात अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी राजेंद्र वर्मा (45) पत्नी पुष्पा के साथ रहते थे। बड़ा बेटा कैलाश वर्मा अपने परिवार के साथ पड़ोस में रहता है। गुरुवार रात राजेंद्र ने घर में शराब पी। इसके बाद उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद पुष्पा सो गई।
देर रात राजेंद्र ने थ्रेसर के बेल्ट के धागे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नींद खुलने पर कमरे में राजेंद्र के न मिलने पर पुष्पा दूसरे कमरे में गई। वहां फंदे पर शव लटका देख रोने लगी। शोर सुनकर कैलाश पहुंचा। सूचना पर उपनिरीक्षक बलराम शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें