फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साहू समाज के मेधावियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोंच चौराहा स्थित मां कर्माबाई मंदिर परिसर में जिला साहू समाज समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मेधावी सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जगन्नाथ साहू मैनपुरी ने ध्वजारोहण किया। सैनिक स्कूल में चयनित, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले समाज के छात्र, छात्राओं, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स, सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं और समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा इसी तरह आगे बढ़ते रहें और समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन हरीशंकर साहू ने किया। इस दौरान अध्यक्ष किशुन साहू, दयाराम दाऊ, श्रीराम, नारायणदास, रतिराम ककैया, डॉ विजयलक्ष्मी, लालजी मास्टर, गंगाराम, रामदयाल, कृपाशंकर, संजू साहू, मानिकचंद्र, शिवनारायण, ओमप्रकाश साहू आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें