सीएचसी में सैंपल देने पहुंचे दुकानदार
- फोटो : ORAI
कोंच। बाजारों में बढ़ती भीड़ देखते हुए चिंतित प्रशासन ने दुकानदारों को साफ जता दिया है कि उनके कोरोना की जांच होगी तभी अपनी दुकानें खोल सकेंगेे। आदेश का असर यह हुआ कि गुरुवार को बड़ी संख्या में दुकानदार अपने सैंपल देने के लिए सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने बताया है कि कुल 85 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
एसडीएम अशोक कुमार ने कहा है कि लोग कोरोना की गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं और कोविड-19 के नियमों का पालन करनेे में कोताही बरत रहे हैं। इस कारण ही व्यापारियों के लिए अलग से आदेश जारी किए गए हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद बाजारों में भीड़ बढ़ती ही जा रही है। न ही दुकानदार और न ही ग्राहक कोविड-19 के नियमों का पालन करते देखे जा रहे हैं।
जिस कारण ही प्रशासन ने व्यापारियों की जांच के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम अशोक कुमार ने गुरुवार को मोबाइल कोविड-19 टेस्टिंग वैन कोंच बुला कर सीएचसी में खड़ी कराई और बाजार में दुकानदारों से कहा कि जिन्हें अपनी दुकानें खोलनी हैं वेे पहले अपनी कोविड जांच कराएं, तभी ताले खोले। हिदायत काफी कारगर रही और काफी संख्या में दुकानदार सीएचसी पहुंच गए। जिसके चलते कुल 85 लोगों के सैैंपल मोबाइल वैन कर्मचारियों पुरुषोत्तम मिश्रा, जितेंद्र, प्रदीप अग्रवाल, रजनीश कुमार, सुमित निरंजन, नीरजकुमार, अजय झा, मैत्रेय प्रभाकर, पवनकुमार, राजेश निरंजन आदि ने लिए हैं।