फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने हंसिया से खुद को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में शुक्रवार को मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर हंसिया से अपने ऊपर कई वार कर लिए। चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंची उसकी बुजुर्ग मां भी खींचतान में घायल हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर मां-बेटे को बाहर निकाला। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी विकास उर्फ प्रशांत (36) पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह से उसकी पत्नी दीक्षा मायके खुटैला, थाना नदीगांव में रह रही है। इसके बाद से युवक मानसिक तनाव में रहने के साथ शराब का भी आदी हो गया था।
शुक्रवार को विकास अचानक एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। इसके बाद उसने अंदर हंसिया से अपने ऊपर कई वार कर लिए। उसकी चीख सुनकर मां रामजानकी कमरे के पास पहुंचीं और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। बेटे को बचाने के दौरान हुई खींचतान में वह भी घायल हो गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर विकास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मां का भी उपचार कराया गया।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के दौरान विकास गांव की एक युवती को लेकर चला गया था और उससे शादी कर ली थी। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मायके पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ था और विकास को जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद उसने नदीगांव थाना क्षेत्र के खुटैला गांव निवासी दीक्षा से दूसरी शादी की थी। हालांकि पिछले कुछ महीनों से पत्नी के मायके में रहने के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।
थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुआंखेड़ा गांव में एक युवक द्वारा धारदार हथियार से खुद को घायल करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें