माधौगढ़ में युवक को कुएं से निकालते लोग
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। मानसिक रूप से बीमार युवक ने घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर युवक को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।
माधौगढ़ कस्बे के मोहल्ला मैथलीशरण शरण निवासी अनिल बाल्मीकि (35) पुत्र छुन्ना मानसिक बीमार रूप से रहता है। शुक्रवार दोपहर घर के पास कुएं में छलांग लगा दी। शोरगुल सुन परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की सहायता से रस्सी बांधकर कुएं से अनिल को बाहर निकाला। पुलिस ने अनिल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। अनिल की पत्नी सोनम का कहना है कि वह मानसिक बीमार है। उनका इलाज भी चल रहा है।