फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने फंदा लगाया

Tue, 05 Nov 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टरननगंज कदौरा फाटक निवासी नंदकिशोर की 16 वर्षीय पुत्री सुनीता ने रविवार की रात घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगा लिया। इससे वह अचेत हो गई। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें