फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला की दुर्दशा को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन देते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
नदीगांव ब्लाक के जुगराजपुरा ग्रामसभा के मजरा लरियापुरवा के ग्रामीण विनोद कुमार और शचींद्र कुमार ने लरिया की गोशाला की समस्या को लेकर बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें बताया कि ग्रामसभा जुगराजपुरा के मजरा गांव लरियापुरा में स्थित गौशाला में तकरीबन ढाई दर्जन मवेशी बंद हैं।
इनकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण गायों और गौ वंशजों को भूखा प्यासा मरना पड़ रहा है।
बताया गया है कि शासन द्वारा इनके रखरखाव के लिए भेजा जाने वाला धन भी आहरित कर लिया जाता है, लेकिन गायों और गौवंशजों के भोजन पानी की व्यवस्था नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों से गोशाला का औचक निरीक्षण कर वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं का जायजा लेने और रखरखाव ठीक ढंग से कराने और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के चमरसेना, वरोदा कलां, वोहरा, पनयारा और सिमिरिया गांव की गोशालाओं में मवेशियों को बंदकर के रखा गया है, उनके घूमने फिरने की आजादी नहीं होने के कारण सेहत पर बुरा असर तो पड़ ही रहा है।
एसडीएम अशोक कुमार ने संबंधित ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि मवेशियों को दिन में घुमाने फिराने की व्यवस्था तत्काल कराएं।
एसडीएम ने बताया कि चौदह गांवों अमीटा के अनुपयुक्त प्राथमिक विद्यालय, बिलायां में सरस घाट के पास, विरासनी के पंचायत भवन, भरसूंड़ा में गोशाला के पास, सिमिरिया के सामुदायिक केंद्र, दिरावटी के मिलन केंद्र,
बोहरा के सचिवालय,जुझारपुरा के मिनी सचिवालय दोहर में, चमरसेना के पंचायत भवन में, पिरौना में गोशाला के पास, पिंडारी में सब्जी मंडी के पास, सामी के पंचायत भवन में, नरी के बारात घर और पहाड़गांव के मिलन केंद्र में भूसा भंडारण की व्यवस्था की गई है। किसान इन चिन्हित स्थानों पर भूसा जमा करा सकते हैं। सचिवों को निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें