फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में साठ लाख के निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता व प्रभारी ईओ/ एसडीएम अशोक कुमार की मौजूदगी में हुई। बैठक में साठ लाख के निर्माण कार्यों को मंजूर किया गया है। 28 फरवरी तक पंचसाला गृहकर निर्धारण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। लगभग दर्जन भर सभासदों के विरोध के बावजूद डीजल के भुगतान का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया है।
विज्ञापन

सभासदों द्वारा दिए गए नाली खड़ंजा आदि के लगभग 60 लाख के निर्माण कार्यों के लिए मंजूरी मिली है। बोर्ड ने पंचसाला गृहकर निर्धारण का कार्य 28 फरवरी तक पूरा करने की अपेक्षा जताई गई है। डीजल भुगतान को लेकर पटल पर लाए गए प्रस्ताव पर सभासदों विशाल गिरवासिया, मुबारक, अरविंद खटिक, दंगलसिंह यादव, नसीम निहारिया, विमला यादव, अर्चना रजक, रुबीना बेगम,सितारा बेगम, वंदना यादव ने अपना विरोध दर्ज कराया। लेकिन बहुमत से इसे पारित कर दिया गया।
इस दौरान सभासद पुष्पेंद्र सरौनिया, सुनील शर्मा, मनोज मोर, अनिल पटैरया, रविकांत कुशवाहा, शकील मकरानी, महावीर यादव, अमित यादव, पूजा भछोरिया, मोहम्मद जाहिद, प्रियंका सर्राफ, शमसुद्दीन, शंभूदयाल सोनी, प्रदीप गुप्ता, नरेश वर्मा, कृष्णा झा, विजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें