फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण प्रभावित गांव में कैंप लगा बांटीं दवाएं

Fri, 09 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का उपचार करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के चलते जनपद में संक्रामक बीमारियां पैर पसारे हुए हैं। बुधवार को  ब्लाक के मुहम्मदाबाद गांव में एक बालक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और संक्रमित मरीजों की सूची तैयार की । शुक्रवार को पीएचसी डकोर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इदरीश मुहम्मद ने गांव मुहम्मदाबाद में स्वास्थ्य शिविर लगा कर 200 से अधिक
विज्ञापन


ग्रामीणों का इलाज किया। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी और संक्रामक मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मुहम्मदाबाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चांद बार्बू (13) पुत्र कादिर को 108 एंबुलेंस मंगवाकर जिला चिकित्सालय उरई भेजा। इस दौरान एमओआईसी इदरीश मुहम्मद ने बताया कि 10 सितंबर को कृमि दिवस के बाद ग्राम ऐरी में भी

स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। शिविर में अभिलाषा, पप्पू, अमित तिवारी, सोनाली, विमला, मोतीलाल, याकीन अली, आराध्या, अमन यादव, धीरेन्द्र, मुन्नालाल, इकवाल, सोनल, राहुल, रामश्री समेत 200 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के उन्हें मुफ्त दवा दी गई। इसके बाद टीम ने संक्रमण से प्रभावित सबनम, अतर सिंह, रामाधार, मुईद रजा, मु.
विज्ञापन


अकबर, सन्नू, राजेश, इरशाद, आलोक समेत दो दर्जन से अधिक मरीजों के खून स्लाइडें तैयार कीं। टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. राम सिंह राजपूत, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामरतन सिंह निरंजन, एचएस राजेश कुमार वाजपेयी, वीके पांचाल, हरकिशुन, बीएचडब्ल्यू रविन्द्र कुमार वर्मा, नीतेश गुप्ता, कन्हैया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के वर्ध, महेबा

ब्लाक के नूरपुर, बम्हौरा, बम्हौरी, मुसमरिया, कदौरा के चतेला आदि गांवों में भी स्थिति भयानक है और मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिर्फ औचारिकताएं निभाई जा रही हैं। इस बारे सीएमओ अशोक कुमार का कहना है कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें