फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरिक दवाओं के मेडिकल स्टोर खुलेंगे

Sat, 08 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले मेें जल्द ही जेनेरिक दवाओं का मेडिकल स्टोर खुलवाया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह बात नगर में आए कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उनका स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन


भाजपा नेता पुनीत मित्तल के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका काफ ी क्षेत्र जालौन तहसील में पड़ता है। इसके विकास के लिए वे संकल्पित हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों की बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ले रहे हैं। यदि किसी को समस्या होती है तो उन्हें वह नोट कराकर उनके जल्द निस्तारण के लिए कहते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई, शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की है।

उन्होंने बताया कि वह जल्द ही जिले में जेनेरिक दवाओं का मेडिकल स्टोर खुलवाएंगे। इसके अलावा उरई स्थित मेडिकल कॉलेज में भी वह उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे, जिससे क्षेत्र की जनता को इलाज के लिए कानपुर, झांसी जैसे महंगे शहरों में न भागना पड़े। इस मौके पर दीपक मित्तल, पुनीत मित्तल, अनिल याज्ञिक, लक्ष्मीकांत शाक्य, अनिल शिवहरे, सोनू चौहान, योगेंद्र सिंह गढ़गवां, अन्नू शर्मा, सतेंद्र खत्री, भूरे मामा, केजी संतोष सिंह, मलखान दोहरे, रामू गुप्ता, क्त्रस्ष्ण मोहन सिंह कुठौंदा, क्त्रस्ष्ण स्वरूप नगायच हथना, मुन्ना दीक्षित इटहिया, राहुल बिहारी काशीपुरा, सतीश सेंगर भी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें