फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज को सीटी स्कैन की सौगात, एमआरआई चाहिए

Thu, 27 Feb 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन आ गई है। अब इसे जल्द इंस्टाल करने की तैयारी हो रही है। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन आने की सूचना पर लोगों में खुशी है। क्योंकि अभी सिर्फ जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन सेवा उपलब्ध थी। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज के मरीजों को सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

हालत यह थी कि रेफर होने वाले मरीजों को अगले दिन रिपोर्ट देने के लिए बुलाया जाता था। इसकी वजह से मरीज के दो दिन बर्बाद हो जाते हैं। कई मरीजों को प्राइवेट में सीटी स्कैन कराने पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी सेवा की कमी है। हालत यह है कि अल्ट्रासाउंड तक के मरीज जिला अस्पताल भेजे जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को एमआरआई और सीटी स्कैन की जरूरत होती है। इसमें अभी तक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन की मशीनें नहीं थी। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन का कक्ष बनकर तैयार हो गया है लेकिन एमआरआई का अभी तक कोई इंतजाम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके लिए कई बार मरीज, सामाजिक लोग और जनप्रतिनिधि भी मांग कर चुके है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की मशीन आ गई है। जल्द इसका इंस्टाल कराया जाएगा। वहीं मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन का कहना है कि सीटी स्कैन का कक्ष बनकर तैयार है। हालांकि एमआरआई की भी मांग गई है लेकिन अभी तक उसकी स्वीकृति नहीं मिली है।

सीटी स्कैन कराने वाले अधिकांश मरीज मेडिकल कॉलेज के
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन के प्रभारी धीरज ने बताया कि यहां रोजाना करीब 60 सीटी स्कैन होते है। इसमें 30 अकेले राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर हुए मरीजों के होते हैं। केवल 20 सीटी स्कैन जिला अस्पताल के होते है। दस सीटी स्कैन सीएचसी से रेफर हुए मरीजों के होते हैं। मशीन में खराबी होने पर दिक्कत हो जाती है। सीटी स्कैन सेवा केवल उन मरीजों को ही दी जाती है, जिन्हें चिकित्सक सीटी स्कैन कराने की संस्तुति करते है। इसके बाद उनका निर्धारित फार्म भरने के बाद सीटी स्कैन कराया जाता है।


एमआरआई की स्थापना के लिए भेजा पत्र
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि सीटी स्कैन मशीन से जिले भर के मरीजों को लाभ दिया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए उन्होंने जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन लगवाने का शासन और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है। यदि जिला अस्पताल के एमआरआई मशीन मिलती है तो जगह निर्धारित कर मशीन लगवा दी जाएगी ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें