फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रामश्री पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रामश्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल, पुरस्कार वितरण समारोह एवं अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का आधार होता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह सेंगर ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन उपप्रधानाचार्य अंशुल द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें