फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेट में सरिया घुसने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। साइड देखने गया पीओपी मिस्त्री का पैर फिसल गया। वह जमीन पर गिर गया। जमीन लगे पिलर के सरिये उसके पेट व सीने में घुसकर आरपार हो गए। लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों का कहना है कि वह करीब आधा घंटे तक सरियों में फंसा रहा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी जितेंद्र कुमार जाटव (60) पीओपी मिस्त्री था। रविवार की सुबह वह एक ठेकेदार के साथ शहर के मोहल्ला पटेल नगर शीतला माता मंदिर पर काम की साइड देखने गया था। निर्माणाधीन मकान के प्रथम तल पर खड़े होकर वह काम की बात कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह प्रथम तल से नीचे गिर गया। नीचे लगे पिलर के सरिया उसके पेट में घुस गए। इससे वह घायल हो गया।
लोगों ने उसे करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सरियों से बाहर निकाला। इसके बाद सभी उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी मीना सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलती है,तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें