महेबा। महेबा ब्लाक के जीतामऊ गांव में खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की। 11 बच्चे खसरा जैसे लक्षणों से पीड़ित मिले। टीम ने कुछ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई के डॉ. यज्ञदत्त दूरबार, सुपरवाइजर मनोज कुमार, एएनएम सियापाल ने जीतामऊ गांव में जाकर खसरा पीड़ित बच्चों के परिजनों के सैंपल लिए और बच्चों का टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि बच्चों की स्थिति ठीक है। आरजू (6), नितिन (6), रमाकांत (26), नंदू (12), अनन्या (12), विनय (7), घनश्याम (9), दीपक (4), पल्लवी (12), अनुष्का (4), शिवांश (10) समेत 11 बच्चों में खसरा होने की पुष्टि हुई। टीम ने बताया कि सभी बच्चों को विटामिन ए पिलाई। साथ ही जरूरी दवा वितरित की गई। खसरा पीड़ितों में अधिकांश नाबालिग है।