फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेड़ से टकराई पिकअप, तीन घायल

Sat, 18 Mar 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पंचानन चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ टकरा गई। उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला आराजी लेन निवासी जावेद (19) पुत्र जान मोहम्मद, इमरान (20) पुत्र कालिया और अफाज (22) पुत्र भूरा शुक्रवार की शाम करीब चार बजे नगर के पंचानन चौराहे पर सड़क पर पिकअप चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। उसमें बैठे उक्त तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पीआरबी द्वारा तीनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया जहां गंभीर हालत देख जावेद और अफाज को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जावेद व अफाज के शरीर में फ्रेक्चर आए हैं, वहीं इमरान की हालत अधिक ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें