फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मवई इलेवन ने जल्ला इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बबीना प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में मवई इलेवन ने जल्ला इलेवन को करारी शिकस्त दी। बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मवई इलेवन ने कन्हैया के 35 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में 5 विकेट खोकर 126 रन बनाए। टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे स्कोर सम्मानजनक रहा।
विज्ञापन


126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जल्ला इलेवन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। मवई इलेवन के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा, जिसके चलते पूरी टीम मात्र 73 रनों पर सिमट गई। गोविंद यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से 5 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह से मवई इलेवन की ओर मोड़ दिया। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और विशेषकर घातक गेंदबाजी के लिए गोविंद यादव को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच में धर्मेंद्र सैनी और रामेंद्र सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें