फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम लापता, नहर में डूबने की आशंका

विज्ञापन
फाइल फोटो नैतिक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट। थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में रविवार की देर शाम को मासूम नहर पटरी से लापता हो गया। आशंका जताई जा रही है कि मासूम नहर में डूब गया है। काफी खोज बीन के बाद उसका कही पता नहीं चला, देर रात परिजनों ने पुलिस को ला पता होने की सूचना दी।
विज्ञापन

पिरौना गांव निवासी संदीप यादव का पुत्र मृत्युंजय उर्फ नैतिक (4) वर्ष, रविवार देर शाम मां शिवि के साथ पशुबाड़े में गया था। पशुबाड़े के बगल में निकली नहर पटटी पर वह बैठ गया, और मां मवेशियों को चारा डालने लगी, जब वह घर जाने के लिए नैतिक को लेने नहर पट्री पर पहुंची तो वह नहीं दिखा उसने गांव में खोजबीन की, लेकिन देर रात तक उसका कही पता नहीं चला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
पिता संदीप यादव ने पिरौना पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र नहर पट्री से लापता हो गया है। जिसकी नहर में गिरने की भी आशंका है। थानाध्यक्ष विनय दिवाकर का कहना है कि टीम के साथ हमीरपुर शाखा नहर पर बालक की तलाश की, लेकिन उन्हें भी अभी तक बालक का कोई पता नहीं चल सका। वहीं ग्रामीण व परिजन नहर व आसपास के गांवों में मासूम की तलाश कर रहे है।

नहर किनारे मौजूद ग्रामीण व परिजन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें