फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला लापता मासूम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पांच दिन से लापता मासूम का शव संदिग्ध हालात में नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकलवा कर अंतिम संस्कार भी कर दिया। इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि हो सकता है मासूम हादसे का शिकार हुआ हो फिलहाल थाने में कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र निनावली गांव निवासी राजेंद्र निषाद पुत्र रतीराम निषाद का 9 वर्षीय पुत्र हरगोविंद 2 जनवरी से घर से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की तहरीर रामपुरा थाने में दी थी। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया था। बुधवार की सुबह मासूम हरगोविंद का शव संदिग्ध हालात में क्षेत्र के करणखेड़ा मंदिर के पास यमुना नदी में दिखाई पड़ा तो लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाला। मासूम की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों पुलिस को बिना ही बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया मासूम खेलते खेलते शमशान घाट के पास स्थित यमुना नदी के गड्ढे में गिर गया होगा। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। इस पर थानाध्यक्ष ने बताया किस परिजनों बिना पोस्टमार्टम कराए ही मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें