फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। राज मिस्त्री ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देखा। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के करमेर निवासी राजमिस्त्री मंजीत (32) ने सूने घर में छत में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। जब दोपहर में उसके चाचा प्रेमचंद अहिरवार अपने खेत से काम करके वापस आया तो, देखा कि फंदे पर भतीजे का शव लटका है।
प्रेमचंद्र ने बताया कि उसका भतीजा अपनी पत्नी के साथ उरई के मोहल्ला उमरारखेरा में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह गांव कभी कभार ही आता था। बताया कि मंजीत सोमवार को गांव आया था, उस दिन से वह दिखा नही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने सोमवार को ही आत्महत्या कर ली थी। क्योंकि शव से दुर्गंध आने लगी थी। परिजन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं बता पा रहे हैं। राजमिस्त्री की मौत से उसकी पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन





पिता ने फंदा लगाकर दी थी जान, भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत

मंजीत अपने पिता हरिश्चंद्र का बड़ा बेटा था, इसका एक छोटा भाई रंजीत था, जिसकी तीन वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसका लहूलुहान शव हाइवे से सटे करमेर मिनौरा मार्ग पर मिला था। इसी तरह पिता ने भी कर्ज अधिक होने के चलते करीब आठ वर्ष पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी। पूरे परिवार की इस तरह मौतें होने से गांव के सभी लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें