फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 45 हजार की नगदी सहित गुल्लक ले गया नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
नदीगांव। कस्बे में मंगलवार रात एक नकाबपोश ने दुकान से 45 हजार की नगदी सहित गुल्लक पार कर दी। दुकानदार ने बताया पैसों के साथ जरूरी कागजात भी रखे थे। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। दुकानदार ने तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन


नदीगांव निवासी अनिल कुमार झा की कस्बे में मेन रोड पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंदकर घर चले गए। रात में नकाबपोश चोर दुकान में घुस गया। वह गुल्लक में रखा माल ले गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है, हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। अनिल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि चोर गुल्लक में रखे जरूरी कागजात व 45 हजार रुपये लेकर भाग गया है। नदीगांव थाना प्रभारी शशिकांत चौहान का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें