फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फंदे पर मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी गांव में शनिवार सुबह विवाहिता पूजा पाल (30) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पूजा की शादी करीब तीन वर्ष पहले संजय कुमार से हुई थी और उसका एक छोटा बेटा भी है। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें