फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में तड़के विवाहिता ने दीवार में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शादी के 11 साल बाद भी संतान न होने के अवसाद में उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव निवासी रवि कुमार पत्नी प्रभा देवी के साथ परिजनों से अलग अपने घर में रहता था। सोमवार की सुबह रवि सब्जी लेने घर से बाहर निकला हुआ था। तभी घर में अकेली प्रभा (32) ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
घटना के बाद रवि घर आया और उसने अंदर का नजारा देखा तो वह चीख पड़ा। घटना की सूचना पर मौके पर दरोगा अभिषेक सिंह, राकेश यादव आदि ने मृतका प्रभा के मायके गांव जौरा थाना मोंठ जिला झांसी में सूचना देकर पिता को मौके पर बुलवाया और फिर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री का विवाह वर्ष 2010 में हुआ था, लेकिन उसके अभी तक कोई संतान नहीं हुई थी, जिससे वह दुखी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें