उरई। नवविवाहिता की बृहस्पतिवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए झांसी ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
नवविवाहिता के पिता ने दामाद सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नवविवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के रूरा मल्लू गांव निवासी सुंदरम की पत्नी छाया (23) की रविवार को मौत हो गई थी। जानकारी पर पहुंचे हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के हरौलीपुर गांव निवासी सुशील कुमार ने दामाद सुंदरम, उसके बड़े भाई सत्यम, शिवम व बहन तनु के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुशील ने बताया कि 13 फरवरी 2025 को उसकी बेटी छाया ने लौना गांव निवासी सुंदरम से प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद उसकी बेटी ज्यादातर छोटी बहन साक्षी से बात करती थी। बताया कि वह अक्सर बताती थी कि ससुरालीजन उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। परिजनों का हाल बेहाल दिखा।
सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर नवविवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है। पूछताछ की जा रही है।