पहाड़गांव। पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर समझौता कराया। इसके बाद युवक युवती ने मंदिर में फेरे लेकर शादी कर ली। युवती ने युवक को वरमाला पहनाकर अपना जीवन साथी बना लिया। पुलिस की मौजूदगी में युवक व युवती के परिजन मौजूद रहे।
कैलिया थाना क्षेत्र के पहाड़गांव निवासी साधना का एट थाना क्षेत्र के खरूसा गांव निवासी अमित से शादी की बात चल रही थी, लेकिन दोनों पक्षों के परिजन शादी करने की अनुमति नहीं दे रहे थे। दोनों बालिग होने के चलते कैलिया थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को अपनी समस्या बताई। पुलिस ने युवती व युवक के परिजनों को समझा बुझाकर शादी के लिए राजी कर लिया।
इसके बाद युवक अमित ने पुलिस की मौजूदगी में काली माता मंदिर पहाड़गांव में देवी देवताओं को साक्षी मानकर मंदिर में ही फेरे लिए और एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई। इस दौरान एसआई कमल नारायण यादव, नवीन यादव, सुनील कुमार, महिला सिपाही राखी व ग्राम प्रधान कपिल राजपूत सहित दोनों पक्षों के परिजन शामिल रहे।