फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतिका अन्वेषिका की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। क्षेत्र के कुआंखेडा गांव में देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना पर पड़ोसियों ने थाना पुलिस व मायके पक्ष को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला ने दो वर्ष पूर्व गांव में ही प्रेम विवाह किया था। पिता ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व बहनोई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं पति का कहना है कि बीमारी के चलते महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेडा निवासी जहान सिंह पुत्र धुन्नी लाल ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी पुत्री अन्वेषिका (22) की शादी गांव के प्रशांत कुमार पुत्र स्व. किशन प्रसाद के साथ 27 मार्च 2018 को कदौरा कस्बा स्थित ब्लाक कार्यालय के समीप देवी जी के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। 7 जून 2020 को रात में 10 बजे पुत्री का फोन आया और उसने बताया कि ससुराल वाले उससे एक लाख रुपये व चौपहिया वाहन की मांग को लेकर पीट रहे हैं, मुझे बचा लो।
वह जब पुत्री के घर पहुंचे तो देखा कि दामाद प्रशांत, सास रामजानकी, जीजा राममोहन, ननद अनीता उसे मारुति में डाल कर ले जा रहे हैं। जब उन लोगों से पूछा तो बताया कि रिश्तेदारी में जा रहे है। फिर रात दो बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपकी पुत्री की मौत हो गई है। पति ने बताया कि वह बीमार थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति व बहनोई को पकड़ कर थाने में बैठा लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की तहरीर मिल गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

दोनों ने किया था प्रेम विवाह
ग्राम कुआंखेड़ा निवासी अन्वेषिका व प्रशांत का प्रेम प्रसंग चार वर्षों से चल रहा था। दोनों एक ही जाति के थे, लेकिन दोनों परिवार विवाह के लिए सहमत नहीं थे। जिस पर अन्वेषिका व प्रशांत ने थाने की शरण ली थी और बालिग होने पर पुलिस व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ब्लाक कार्यालय के समीप मंदिर में विवाह कराया था। ग्रामीणों की मानें तो विवाह के बाद भी दोनों परिवार नहीं जुड़े थे। कहीं दोनों परिवारों का यही मनमुटाव तो मौत की वजह नहीं बना।

कदौरा थाने में तहरीर देने जाते मृतका के मायके पक्ष के लोग- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें