फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधुत विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर पांच नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली कर्मियों से मारपीट के मामले में जेई की तहरीर पर पांच नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र हरोदई गूजर में तैनात जेई राहुल साहू ने तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल को वह बरहा गांव में चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ स्टाफ के प्रवेश कुमार, शिवम चौहान, कुलदीप पचौरी व रामसिंह भी थे। उन्होंने कई ग्रामीणों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया था। लौटते समय कई ग्रामीणों ने उनकी कार रोककर टीम के साथ अभद्रता की और लाठी-डंडों से मारपीट कर जरूरी दस्तावेज, केबल आदि सामान छीन लिया। इसी मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तकदीर, जितेंद्र, इंद्रजीत उर्फ बाबा, शिवशंकर, बृजेश सभी निवासी बरहा व कुछ अज्ञात लोगों पर सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें